{"_id":"5b098b914f1c1bb06e8b4bb5","slug":"21527352209-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को भगाया, दो भाइयों समेत 5 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की को भगाया, दो भाइयों समेत 5 पर केस दर्ज
Updated Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की को भगाया, दो भाइयों समेत पांच पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दिल्ली रोड के एक गांव से 16 साल की किशोरी को भगाने के मामले में परिजनों ने दो भाइयों और उनकी मां समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। किशोरी 23 मई से घर से लापता है।
नामजद युवक और किशोरी के परिजन एक स्कूल में काम करते हैं। बताया जाता है कि किशोरी के परिजन उसका रिश्ता करने के बारे में सोच रहे थे। इस बीच 23 मई को किशोरी अचानक घर से चली गई। परिजनों को पड़ोस के एक युवक पर संदेह था। उन्होंने पता लगाया तो वह भी गायब मिला। एक महिला ने पुलिस को बयान देकर कहा कि पड़ोस का युवक अपने भाई, मां और दो अन्य की मदद से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी को अपने स्तर पर काफी तलाश किया, मगर उसका व युवक का कुछ पता नहीं चला। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो भाइयों, उनकी मां और दो अन्य के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।