{"_id":"5aee117e4f1c1b3b0a8b87aa","slug":"21525551486-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशीला भवन के पास बाइक सवार नाकबपोशों ने महिला टीचर का पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुशीला भवन के पास बाइक सवार नाकबपोशों ने महिला टीचर का पर्स छीना
Updated Sun, 06 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सुशीला भवन मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश एक टीचर का पर्स छीनकर फरार हो गए। पटेल नगर निवासी सोनिया के पर्स में हजारों की नकदी के अलावा मोबाइल फोन था। टीचर चिल्लाई भी, लेकिन मदद के लिए कोई हीं दौड़ा। पुलिस ने अनजान के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज किया है।
पटेल नगर की गली नगर तीन की रहने वाली सोनिया ने बताया कि वह डीएन कॉलेज मार्ग स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाती है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पारिजात चौक से पैदल डीएन कॉलेज की ओर जा रही थी। सुशीला भवन के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवकों ने उससे पर्स छीन लिया। बाइक सवार बालसमंद मार्ग की तरफ फरार हो गए। सोनिया ने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। सोनिया की माने तो तीनों युवकों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। सोनिया ने बताया कि उसके पर्स में एक मोबाइल फोन और हजारों की नकदी थी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए इस रोड पर दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। अभी किसी आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। करीब दो सप्ताह पहले सुशीला भवन के पास की स्कूटी पर सवार सेक्टर-15 निवासी कृष्णा ने हाथ में पर्स लिया था। इसमें करीब 60 हजार की नकदी थी।