फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कॉलोनाईजर की जहर से हालत नाजुक----

कॉलोनाईजर की जहर से हालत नाजुक----

Thu, 05 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कॉलोनाईजर की जहर से हालत नाजुक----
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कैमरी गांव के एक कॉलोनाइजर ने लेनदेन के मसले को लेकर जहर पी लिया। कॉलोनाइजर को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि कॉलोनाइजर ने कुछ रकम फाइनेंसर से उधार ली थी। उसकी एवज में उसने जमीन हड़प ली और मोटा ब्याज लगाकर रकम चार करोड़ बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर ने अपना ऑफिस कैमरी रोड पर बना रखा है। वहां कॉलोनाइजर ने मंगलवार को जहर पी लिया। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर ने कैमरी रोड पर करीब ढाई एकड़ जमीन पर एक कॉलोनी काटी थी। उसने एक फाइनेंसर से तीन साल पहले रकम उधार ली थी। फाइनेंसर ने धोखे में रखकर जमीन अपने नाम करा ली। फाइनेंसर अब अपनी रकम मोटा ब्याज लगाकर चार करोड़ रुपये से ज्यादा बता रहा है। इस मसले को लेकर कई बार पंचायत हो चुकी हैं, लेकिन मसले का हल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर ने एक सुसाइड नोट में फाइनेंसर समेत चार-पांच लोगों के नाम लिखे हैं। आजाद नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

.............................
वर्जन
कॉलोनाइजर को जहर के प्रभाव से एक निजी अस्पताल में दाखिल होने की सूचना मिली है। अभी कॉलोनाइजर बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज कर ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार, इंचार्ज आजाद नगर चौकी, हिसार।
---------------------------
एसपी से मिले ग्रामीण
इस बारे में गांव की पंचायत बुधवार दोपहर को एसपी मनीषा चौधरी से मिली जिसमें पंचायत ने आरोपी लोगों पर कार्रवाई की मांग। एसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed