{"_id":"5a9af6d64f1c1bbd218b5f93","slug":"21520105174-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने से टोका तो घर में घुस कर छुरी घोंपकर मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बजाने से टोका तो घर में घुस कर छुरी घोंपकर मर्डर
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मिर्जापुर रेलवे फाटक के पास अर्जुन क्लब कॉलोनी में युवक ने पड़ोसी को धीमी आवाज में डीजे बजाने को बोला तो देर रात घर में घुसकर पड़ोसियों ने मंजीत (26) की छुरी मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए मृतक के भाई राजकुमार पर भी छुरी से हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
नागरिक अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने बताया कि बड़ा भाई मंजीत मजदूरी करता था। पड़ोस में रहने वाला सतीश रात को तेज आवाज में डीजे बजाता है। सात दिन पहले भाई मंजीत ने सतीश को रात के समय डीजे बजाने के लिए मना किया था। शुक्रवार को फाग की आड़ में सतीश अपने कई दोस्तों और परिजनों के साथ रात करीब दस बजे उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इन सभी ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। मंजीत ने उनका विरोध किया तो एक युवक सतीश ने छुरी से उसपर हमला बोल दिया और उसको बुरी तरह घायल कर दिया। जब मैं बीच बचाव करने आया तो मुझ पर भी हमला किया। राजकुमार ने बताया कि घायल मंजीत को नागरिक अस्पताल लेकर आया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंजीत के परिजनों ने मोहल्ले के ही सतीश व सतीश की पत्नी, अच्ची, कृष्ण, सोनू, ऑटो चालक कृष्ण व कृष्ण की पत्नी सहित दो और लोगों पर घर में घुसकर मंजीत की हत्या करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
10 दिन पहले पड़ोसी को धीमी आवाज में डीजे बजाने को बोला था
मृतक के भाई राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा उनके घर के पड़ोस में डीजे की दुकान है। करीब दस दिन पहले उसका भाई मंजीत डीजे की दुकान पर गया था। मंजीत ने डीजे की दुकान संचालक को धीमी आवाज में डीजे बजाने के लिए कहा था। इस पर दुकान संचालक व अन्य के साथ उसकी कहासुनी भी हो गई थी। तब से कुछ लोग हमारे घर के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते रहते थे। फाग के दिन दोपहर से हमारे घर के सामने बार-बार किलकारियां मार रहे थे।
राजकुमार ने आरोप लगाया है कि करीब 8-9 लोग हमारे परिवार को ही जान से मारने आए थे। सभी के हाथ में तेजधार हथियार, जेली, छुरी, चाकू इत्यादि थे। घर में घुसते ही सभी ने तोड़फोड़ और गालियां देनी शुरू कर दी। मंजीत की छाती में छुरी से वार किया। राजकुमार को भी जान से मारने के लिए छुरी घोंपी तो राजकुमार ने हाथ आगे कर लिया जिससे राजकुमार के हाथ में ही छुरी लगी। परिजनों ने जान बचाने के लिए शोर किया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान मृतक मंजीत की मां बेदमती देवी, पत्नी संतोष व भाई राजकुुमार भी घायल हो गए।
मंजीत की मजदूरी से चलता था घर का खर्चा
परिजनों ने बताया मंजीत के पिता जगबीर सिंह की करीब 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है। मंजीत अपने परिवार के तीन भाइयों में से सबसे बड़ा था। मंजीत की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। मंजीत की दो संतान है। एक पांच साल की बेटी व एक सात साल का बेटा है। घर का गुजारा मंजीत की मजदूरी से ही चलता था।
धीमी आवाज में डीजे बजाने को बोला तो युवक की छुरी घोंपकर की हत्या
मृतक के भाई ने बीच बचाव किया तो उसपर भी बोला हमला