फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मात्रश्याम मर्डर: गिरफ्तारी को लेकर बगला मोड़ पर शव रख दो घंटे रोड जाम

मात्रश्याम मर्डर: गिरफ्तारी को लेकर बगला मोड़ पर शव रख दो घंटे रोड जाम

Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मात्रश्याम मर्डर:  गिरफ्तारी को लेकर बगला मोड़ पर शव रख दो घंटे रोड जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मात्रश्याम गांव के बलवंत सोनी उर्फ बल्लू मर्डर प्रकरण में ग्रामीणों ने शुक्रवार को गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिरसा रोड स्थित बगला मोड़ पर शव रखकर दो घंटे रोड जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से नोक-झोंक हुई। आखिरकार ग्रामीणों ने एक आरोपी के हिरासत में होने की तसल्ली होने के बाद जाम खोला। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
सिविल अस्पताल में बलवंत के शव का पोस्टमार्टम करीब डेढ़ बजे हुआ। इसके बाद ग्रामीण एंबुलेंस में शव मात्रश्याम ले जाने लगे। एंबुलेंस के पीछे काफी वाहन रवाना हुए। इन वाहनों में ज्यादातर युवा सवार थे। सिविल अस्पताल से निकलने के बाद ग्रामीणों ने बगला मोड़ पर शव रखकर करीब दो बजे जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण नेशनल हाईवे और बगला रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। वाहन खड़े होने से यात्रियों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को जाम की पहले से थी भनक
पुलिस को पहले से अंदेशा था कि मात्रश्याम के काफी ग्रामीणों में हत्या को लेकर गहरा रोष है और वे शव के साथ प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी को लेकर एंबुलेंस के पीछे पुलिस की जिप्सी और गुप्तचर विभाग के कर्मचारी जा रहे थे। ग्रामीणों ने मात्रश्याम के पास जाकर एंबुलेंस वापस मोड़ ली। इस पर पुलिसकर्मियों ने जिप्सी मोड़कर एंबुलेंस को रुकवाया, ताकि वे शव वापस न ले जा सकें। लेकिन युवा पुलिसकर्मियों से बहस कर एंबुलेंस बगला मोड़ पर लाने में सफल रहे और शव सड़क पर रखकर दो बजे जाम लगा दिया। यह जाम 3 बजकर 50 मिनट पर खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुर्दाबाद के लगे नारे
ग्रामीणों ने जाम स्थल पर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। जाम की सूचना मिलने पर सबसे पहले सिटी थाना एसएचओ ललित कुमार पहुंचे। उसके बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल, सिद्धार्थ ढांडा, सदर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन, सीआईए टू प्रभारी कप्तान सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। लगभग हर पुलिस अधिकारी के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी नोक-झोंक हुई। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि पहले आरोपी गिरफ्तार करो। वे उसके बाद जाम खोलेंगे। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेने की तसल्ली कराई तो जाम खोल दिया गया। पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट
जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज प्रह्लाद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। ट्रैफिक पुलिस ने हिसार से अग्रोहा जाने वाले वाहनों को सिरसा रोड नाके से वाया तलवंडी सिरसा रोड पर नेशनल हाईवे पर भेजा। इसके अलावा अग्रोहा की तरफ से हिसार आने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे से वाया तलवंडी हिसार लाया गया। बगला रोड के वाहनों को वाया साउथ बाईपास से आने-जाने दिया। जाम में कुछ एंबुलेंस फंसी, मगर उनको जाने दिया गया। कुछ स्कूली बसों को जाने दिया गया। जबकि कुछ चालक स्वयं बस मोड़कर दूसरे मार्ग से गंतव्य पर पहुंचे।
हत्यारों ने बल्लू को मारी छह गोलियां
मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड ने किया। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक को छह गोली लगी थी, जबकि शरीर में गोली का हिस्सा मिला है। इसके अलावा पांच और गोली के निशान हैं। एक गोली छाती, एक पेट, दो गोली दोनों कोहनियों, एक गोली बाएं कूल्हे और एक गोली दाएं हाथ के अगले हिस्से पर लगी थी।

यह है मामला
आजाद नगर के आदर्श नगर निवासी 32 वर्षीय बलवंत सोनी उर्फ बल्लू दोस्त भिवानी के बौंद निवासी प्रदीप और कुछ अन्य के साथ अपने गांव मात्रश्याम के बस अड्डे पर रात नौ बजे कांवड़ियों के शिविर में बैठा था। तभी वहां गांव के चार युवक और अन्य बाइक पर आए थे। उन्होंने वहां गोलियां बरसा दी थीं, जिससे बल्लू की मौत हो गई थी और प्रदीप घायल हो गया था। बल्लू के पास उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर थी, मगर हमलावरों ने उसे वह निकालने का मौका ही नहीं दिया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध हत्या, हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed