{"_id":"5b86f1c642c79246695cdfb6","slug":"201535570374-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गया सातवीं कक्षा का स्टूडेंट संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिला,अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गया सातवीं कक्षा का स्टूडेंट संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिला,अस्पताल में मौत
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नजदीकी गांव खरड़ अलीपुर में स्कूल के लिए घर से गया सातवीं क्लास का बच्चा नवीन बेहोश मिला। नवीन को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दिए बयान में गांव खरड़ अलीपुर के जयदेव ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनका 14 वर्षीय बेटा नवीन गांव के ही प्राइवेट स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह नवीन स्कूल जाने के लिये घर से गया था । दोपहर को जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद भी घर नही आया तो परिवार वालों ने स्कूल में पता किया। स्कूल स्टाफ ने बताया कि नवीन आज स्कूल आया ही नहीं है। इस पर परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। नवीन गांव की आंगनबाड़ी में बेहोशी की हालत में मिला। नवीन मुंह के बल जमीन पर गिरा हुआ था। उसके कपड़े गायब थे। नवीन ने सिर्फ अंडर वीयर पहना हुआ था। पूछताछ में नवीन ने बताया कि 2 लड़कों ने उसे बिस्कुट खिला दिया था। उसके बाद से उसे कुछ याद नहीं है। परिजन उसे हांसी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के कारण उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।