{"_id":"5a7760604f1c1b8f268b8318","slug":"201517772896-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरान मोहल्ला चौकी के पास पार्क में गोलियां मारकर युवक का मर्डर, अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोगरान मोहल्ला चौकी के पास पार्क में गोलियां मारकर युवक का मर्डर, अज्ञात पर एफआईआर
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
डोगरान मोहल्ला चौकी से करीब 100 मीटर दूर सैनियान मोहल्ले के श्री श्याम पार्क में ताश खेल रहे 33 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ जैकी की रविवार दोपहर बाद दो युवकों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बाइक बैठकर फरार हो गए। मृतक पर हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि किसी ने रंजिशन उसका मर्डर किया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सैनियान मोहल्ले का जयप्रकाश उर्फ जैकी रविवार को करीब 3.10 बजे सेवा भारती माध्यमिक विद्यालय के सामने और डोगरान मोहल्ला चौकी के पास श्री श्याम पार्क में ताश खेल रहा था। तभी पार्क में दो युवक आए। वे जैकी के पास पहुंचे और उसे पीछे से पिस्तौल से तीन गोलियां मारी। उसे एक गोली पेट की बाईं तरफ और दो गोलियां उसकी पीठ में लगी। पार्क में गोलियां चलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर फरार हो गए। लोगों ने घायल को संभाला और एक वाहन में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल जैकी को सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जैकी के हैं दो बच्चे
मृतक जयप्रकाश उर्फ जैकी दो बच्चों का पिता था। मृतक का पिता ईश्वर सैनी चंदन नगर में चार एकड़ जमीन ठेके पर लेकर काश्त करता है। छोटा भाई अशोक तेलियान पुल पर सब्जी का काम करता है।
विज्ञापन
डीएसपी पहुंचे दल-बल के साथ
डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़, सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार और डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल में पहुंचे। इससे पहले वे घटनास्थल पर पहुंचे और पार्क का निरीक्षण कर गोली के दो खोल बरामद किए। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज
सैनियान मोहल्ला निवासी अशोक सैनी ने पुलिस को बयान दिए कि पार्क में उसका भाई जैकी ताश खेल रहा था। दो अनजान युवकों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने दो अनजान युवकों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
अवैध शराब बेचता था जैकी
डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जयप्रकाश उर्फ जैकी अवैध शराब बेचने का काम करता था। इसके अलावा उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। मृतक के परिजनों ने किसी को नामजद नहीं किया है। फिलहाल आपराधिक मुकदमों को लेकर रंजिशन हत्या किए जाने को आधार बनाकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जैकी के मर्डर की सूचना मिलने पर सैनियान मोहल्ला समेत कई क्षेत्रों के लोग सिविल अस्पताल परिसर में पहुंचे।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। पुलिस चौकी के पास और पार्क की तरफ के मोड़ पर एक-एक सीसीटीवी लगे हैं। कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि हत्यारे किस तरफ से आए और वारदात के बाद किधर फरार हुए। पुलिस ने गली के नुक्कड़ और पास का सीसीटीवी खंगालकर फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है।