फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिर्चपुर कांड के एक गवाह ने दोस्तों संग मिलकर लूटे थे मैनेजर से चार लाख रुपये

मिर्चपुर कांड के एक गवाह ने दोस्तों संग मिलकर लूटे थे मैनेजर से चार लाख रुपये

Sun, 04 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मिर्चपुर कांड के एक गवाह ने दोस्तों संग मिलकर लूटे थे मैनेजर से चार लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डाबड़ा गांव के बाहर स्थित धागा मिल के कैशियर राजेश पठानिया से पिस्तौल दिखाकर चार लाख रुपये लूटने की वारदात को मिर्चपुर कांड के एक गवाह अशोक उर्फ फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंजाम दिया था। वारदात में उसके साथ अशोक के दो साथी भी थे। तीन दिन के रिमांड पर चल रहे मिर्चपुर वासी अशोक और दुर्जनपुर वासी शीशपाल ने यह खुलासा किया है। सीआईए टीम ने मिल के चौकीदार मिरका निवासी मास्टर माइंड अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपितों को शनिवार अदालत में पेश किया। यहां से अजय को जेल और अशोक और शीशपाल को दोबारा से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। लूटे हुए रुपयों की बरामदगी के लिए दोबारा से रिमांड लिया है।

मिर्चपुर कांड के बाद बना था लाइसेंस
मिर्चपुर कांड के बाद गांव के पीड़ित परिवारों की सुरक्षा के लिए लाइसेंस बनाए गए थे। इसमें अशोक उर्फ फौजी ने गन का लाइसेंस बनवाया था। सीआईए टीम के धर्मबीर ने बताया कि लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर ही अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार लाख रुपये लूटे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब चले गए। उसके बाद रुपये लेकर राजस्थान चले गए थे। वहां पर रुपये छुपा दिए। अब रुपयों की बरामदगी के लिए दोनों को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आठ जनवरी को हुई थी वारदात
आठ जनवरी को माडल टाउन का कैशियर राजेश पठानिया सुबह साढ़े दस बजे के चार लाख रुपये अटैची में डालकर मिल जा रहा था। डाबड़ा गांव से पहले सुनसान जगह पर पीछे से बाइक पर आ रहे तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर अटैची लूटी ली थी। इसके बाद कच्चे रास्ते से फरार हो गए थे। किसी अपराध में लाइसेंसी हथियार का उपयोग होने पर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है। जिला पुलिस की ओर से अब अशोक का लाइसेंस रद्द करने के लिए अनुरोध भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed