{"_id":"59ac53994f1c1b4a738b5024","slug":"201504465817-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान में तोड़फोड़
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बुगाना गांव में शनिवार रात करीब पौने 10 बजे बजे किराना की दुकान चला रहे सोनू वर्मा पर बाइक सवार चार युवकों ने अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार चारों युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर वहां रखे गल्ले में रखी करीब 22 हजार की नकदी भी लूट ली। विरोध करने पर दुकानदार सोनू वर्मा पर चारों युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बुगाना गांव निवासी सोनू वर्मा गांव के सरकारी स्कूल के पास किराना की दुकान चलाता है। रात करीब पौने 10 बजे सोनू अपनी दुकान में हिसाब-किताब कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक शराब के नशे में धुत होकर दुकान पर पहुंचे। सोनू ने बताया कि युवकों ने बिना किसी कारण के दुकान के अंदर घुसकर पहले तो तोड़फोड़ की, इसके बाद युवकों ने वहां रखे गल्ले की चाबी मांगी। जब सोनू ने चाबी देने से मना कर दिया तो एक युवक ने गिरेबान पकड़ लिया, अन्य तीन उसे घसीटते हुए दुकान से बाहर ले गए। यहां युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया, उसकी बाइक भी तोड़ दी। आरोपी गल्ले में रखी हुई 22 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना बरवाला पुलिस को 100 नंबर पर दी गई, लेकिन घटना के तीन घंटे बाद करीब 12 बजे पुलिस मौके पर आई। जांच अधिकारी शेषकर्ण ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की और हमला करने, तोड़ फोड़ और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही।
जांच में पता चलेगा सच्चाई क्या : जांच अधिकारी
जांच अधिकारी शेषकर्ण ने बताया कि घटना के बाबत दुकानदार सोनू वर्मा ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। मामला क्या है, इसकी जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो 11 व 12 ..
दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला
वारदात के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस