{"_id":"5cc0b91abdec22142773d30e","slug":"191556134170-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन कॉलेज रोड पर पिज्जा की दुकान में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीएन कॉलेज रोड पर पिज्जा की दुकान में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डीएन कॉलेज रोड स्थित एक पिज्जा की दुकान पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने पिज्जा की दुकान के शीशे तोड़ दिए और अंदर से फ्रिज, काउंटर, ऐसी, पिज्जा ओवन और बाहर खड़ी पिज्जा डिलवरी की बाइक पर जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और मौके पर मौजूद दुकान के कारिंदों के बयान भी लिए। इस हमले में दुकान मैनेजर दलीप चोटिल हुआ है।
मामलेे के अनुसार डीएन कॉलेज रोड स्थित एक पिज्जा हाउस पर बुधवार दोपहर को करीब 14-15 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से हमलावरों ने बाहर खड़ी बाइकों को गिराकर उनमें तोड़फोड़ की और दुकान का शीशे का गेट तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुसकर जो भी आगे आया उसे तोड़ते गए। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों में दहशत का माहौल रहा। हमलावरों को रोकने आए दुकान मैनेजर पर भी वार कर घायल कर दिया।
ग्राहकों में दहशत का माहौल
सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौजूद लोगों के बयान भी लिए। बताया जा रहा है कि जिस समय हमला हुआ, उस समय मौके पर कई ग्राहक दुकान में थे, जिनमें लड़कियां भी थीं। हमले से ग्राहकों में दहशत फैल गई और वे न बाहर जा पाए और न ही कुछ बोल पाए। अपने आपको सेफ करने के लिए ग्राहक दुकान के कोने में जाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
पड़ोसी दुकानदार पर लगाया हमले का आरोप
दुकान के मालिक राज वर्मा ने पड़ोस में स्थित कैफे के मालिक पर हमला करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कैफे संचालक उससे उधार में सामान लेता था। एक-दो पैसे मांगे तो उसने कहा कि दे देंगे, लेकिन काफी पैसे उधार होने के कारण उसे और सामान उधार देना बंद दिया। राज वर्मा ने आरोप लगाया कि इस कारण कैफे संचालक ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद डर में उन्होंने कुछ सामान और दिया, लेकिन उधार ज्यादा हो गई तो उससे पैसे मांगे, जिस कारण उसने आज हमला करवा दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। दुकान में तोड़फोड़ की गई है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के बयान लिए हैं, लेकिन घायल के बयान लिए जाने हैं। घायल के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- इंस्पेक्टर सत्यनारायण, प्रभारी, शहर थाना, हिसार।