{"_id":"5b3533864f1c1bb51e8b859b","slug":"191530213254-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पुलिस भेजकर व्यापारी से 13 लाख लूटने वाले काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली पुलिस भेजकर व्यापारी से 13 लाख लूटने वाले काबू
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बीकानेर वासी व्यापारी राकेश को लूटने के मामले में हिसार पुलिस को शानदार सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापारी से लूट करने वाले चारों आरोपी हेमसिंह राजपूत, सतनाम, प्रेमसिंह और जंगीर को काबू कर लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपी हेमसिंह ने बताया कि अप्रैल राकेश उसे बीकानेर में मिला था।
उसने राकेश को खुद के बारेे में बीजिंग में जिंक का कारोबारी बताया और उसे साथ में कारोबार करने का ऑफर दिया। इसके बाद राकेश को 13 लाख रुपये लेकर हिसार बुलाया। वह पैसे लेकर लुदास रोड पर आ गया। वहां पर सतनाम सिंह ने उसे गाड़ी में बिठा लिया। योजना के मुताबिक हमारे दोस्त विनय, सन्नी और संजय पुलिस की वर्दी में गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर वहां पहुंचे। उन्होंने राकेश को अपने साथ गाड़ी में बैठाया और वहां से कुछ दूूूर ले जाकर मारपीट करके सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने हेमसिंह और जंगीर को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है व अन्य दो आरोपी प्रेमसिंह व जंगीर को जेल भेज दिया।