फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दो पुलिस वालों पर केस

दो पुलिस वालों पर केस

Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दो पुलिस वालों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नारनौंद एरिया की दुष्कर्म पीड़ित आठ साल की बच्ची यहां सिविल अस्पताल में दाखिल है। बच्ची की सुरक्षा के लिए कमरे के गेट पर दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। आरोप है कि वे दोनों बुधवार देर रात शराब के नशे में कमरे में घुस गए और बच्ची की मां से बच्ची के बारे में अश्लील बोल बोले। पुलिस ने सुरक्षा में तैनात नारनौंद थाने के ईएएसआई संजय कुमार और एसपीओ पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उनको बदल दिया है।
बच्ची को सिविल अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में दाखिल कराया गया है। उसकी सुरक्षा में कमरे के गेट पर नारनौंद थाने के ईएएसआई संजय कुमार और सिपाही पंकज कुमार तैनात किए थे। कमरे के अंदर महिला पुलिसकर्मी रेणु और ममता तैनात हैं। बच्ची के परिजनों ने रात को इमरजेंसी में तैनात डॉ. संजीव सांवरिया को लिखित शिकायत दे दी। परिजनों ने शिकायत में कहा कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में अंदर घुस आए और बच्ची के बारे में गलत बातें बोलीं। बच्ची की मां किसी काम से बाहर निकली तो उसे फिर बच्ची के बारे में गलत बात बोली। अनाज मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण लाल की टीम ने शिकायत पर संजय और पंकज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बच्ची ने कोर्ट में बयान देकर चाचा को निर्दोष बताया
महिला थाना पुलिस ने दोपहर को रेडक्रॉस भवन में बच्ची की काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग में उसकी दशा ठीक मिली। उसके बाद बच्ची के 164 के बयान हांसी की कोर्ट में दर्ज कराए गए। वहां भी बच्ची ने कहा कि उसके चाचा ने कोई गलत काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बच्ची की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के निष्कर्ष के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-प्रतीक्षा गोदारा, एसपी, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed