फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रेप पीड़िता ने किया समझौता तो पति ने चाकुओं से गोदा

रेप पीड़िता ने किया समझौता तो पति ने चाकुओं से गोदा

Wed, 28 Jun 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता ने किया समझौता तो पति ने चाकुओं से गोदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर की एक कॉलोनी में महिला के ऊपर उसके ही पति द्वारा चाकुओं से वार करने का मामला सामने आया है। देर रात महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने कुछ युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। सामाजिक दबाव पड़ने पर महिला ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। पति को ये सब रास नहीं आया। उसने महिला पर वार कर दिए।

घायल महिला को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला को दोनों हाथों और बांये पांव पर चाकू से वार किए गए हैं। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर महिला के पति से पूछताछ चल रही है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के शरीर पर कई घाव हैं। महिला की हालत सामान्य है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि बुधवार को महिला के होश में आने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला थाने की ओर से यह कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed