फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सवारियों को लेकर ऑटो चालक के साथ मारपीट

सवारियों को लेकर ऑटो चालक के साथ मारपीट

Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सवारियों को लेकर ऑटो चालक के साथ मारपीट
सवारियों को लेकर ऑटो चालक के साथ मारपीट
विज्ञापन

हिसार। ऑटो में सवारियां बैठाने को लेकर चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रामपुरा मोहल्ला निवासी ऑटो चालक रवि कुमार की शिकायत पर आरोपी मुकेश उर्फ माली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चालक है। शनिवार को वह जाट कॉलेज के पास रेलवे स्टेशन के पास अपने ऑटो में सवारियां चढ़ा रहा था। तभी आरोपी मुकेश ने वहां पर आकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उससे मारपीट करने की वजह पूछी तो आरोपी मुकेश ने बताया कि उसने उसके ऑटो से सवारियां उतारकर खुद के ऑटो में चढ़ा ली है। इस मारपीट में रवि के दो दांत भी टूट गए व आंख पर भी गहरी चोट आई है। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed