{"_id":"5bc78ea0bdec2269be3318cd","slug":"181539804832-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने किया रेप, छात्रा ने पीया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने किया रेप, छात्रा ने पीया जहर
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। तोशाम रोड पर स्थित एक गांव में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ रेप एक युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। रेप के बाद छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में छात्रा को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छात्रा के बयान पर एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मामले में पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह अपने गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 15 अक्तूबर को उसके घर वाले खेत में गए हुए थे। वह छुट्टी के बाद दोपहर दो बजे स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह घर से थोड़ी दूर बने पशुबाड़े में चारा डालने के लिए चली गई। जब वह पशुओं को चारा डाल रही थी तो उनके पड़ोस की महिला अनीता वहां पर आई और उससे पूछा कि यहां पर और कौन है। इसके बाद वह वापस चली गई। उसके कुछ समय बाद ही दो युवक प्रदीप व अक्षय वहां पर पहुंचे। वहां पर आने के बाद प्रदीप व अक्षय ने उसका मुंह दबा लिया और प्रदीप ने उसके साथ जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद परेशानी व लोक-लाज के कारण उसने पशुबाड़े में पड़ी कीटनाशक दवाई पी ली। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी प्रदीप, अक्षय व अनीता के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
केस में जांच अधिकारी मेवा रानी ने बताया कि छात्रा के मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।