फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पिकअप - कार की भिंडत में बैंक मैनेजर दीपक व पत्रकार कुलश्रेष्ठ की मौत

पिकअप - कार की भिंडत में बैंक मैनेजर दीपक व पत्रकार कुलश्रेष्ठ की मौत

Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पिकअप - कार की भिंडत में बैंक मैनेजर दीपक व पत्रकार कुलश्रेष्ठ की मौत
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजस्थान के चूरू-बीकानेर मार्ग नेशनल हाईवे-11 पर सोमवार सुबह 9 बजे गेहूं से भरी पिकअप अनियंत्रित हो गई जिसकी एक करेटा कार से भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शांति नगर निवासी कुलश्रेष्ठ कक्कड़ (40) और उनके बड़े भाई दीपक कक्कड़ (46) की मौत हो गई। कुलश्रेष्ठ हिसार के एक सांध्यकालीन समाचार पत्र में पत्रकार थे और उनके भाई दीपक भादरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर थे। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार चूरू-बीकानेर मार्ग पर गांव भरपालसर के पास सुबह नौ बजे करेटा कार और गेहूं से भरी पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। कक्कड़ बंधु कार में चालक सोनू व वेदपाल के साथ किसी काम के सिलसिले में बीकानेर के आईजी ऑफिस में जा रहे थे जबकि पिकअप बीकानेर से चुरू की तरफ आ रही थी। इस हादसे में कार सवार कुलश्रेष्ठ व उनके भाई दीपक की मौत हो गई। इस हादसे में हिसार निवासी कार चालक सोनू व धानोठी खुर्द निवासी एडवोकेट वेदपाल और पिकअप चालक कुंतासर निवासी अशोक और सवार दिनेश व विनोद घायल हो गए। हादसा इतना जबर्दस्त था कि पिकअप पलटा खा गई और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेन की सहायता से कार में से शव निकालने पड़े। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शव सोमवार शाम को करीब साढे़ छह बजे शांति नगर स्थित घर पहुंचे। इस दौरान वहां उनके परिवार, रिश्तेदार और मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

...........................
20 फरवरी को हो गया था पिता का निधन
दोनों मृतक भाइयों के पिता जगन्नाथ कक्कड़ का निधन 20 फरवरी को हुआ था। वह जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पद से रिटायर हुए थे। परिवार के सदस्य उनकी मौत के गम से अभी उबरे नहीं थे कि अब दीपक और कुलश्रेष्ठ की मौत हो गई। दोनों के मझले भाई शिक्षक बताए गए हैं। दीपक अपने पीछे पत्नी व दो लड़के और कुलश्रेष्ठ पत्नी व एक बेटी छोड़ गए हैं। इस हादसे से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
सोशल मीडिया पर हादसा हुआ वायरल
यह दर्दनाक हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे से संबंधित समाचार, फोटो और वीडियो क्लिप चलने लगी। परिजनों के साथ शहर के कई लोग शव लेने गए थे।
...........................
सीएम और कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनके मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कुलश्रेष्ठ कक्कड़ के दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा के लिए शांति की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्युु, सांसद दुष्यंत चौटाला, आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कुलश्रेष्ठ के निधन पर शोक जताया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने परिजनों को अपने निजी कोष से 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed