{"_id":"5a1b13f84f1c1bc5758b55c2","slug":"181511724024-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के तीन आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के तीन आरोपी रिमांड पर
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिटी थाना पुलिस ने टिब्बा दानाशेर निवासी राजू कश्यप की हत्या के आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों में टिब्बा दानाशेर का जितेंद्र, रवि उर्फ मोगली और भारत नगर का आकाश उर्फ बाबा शामिल हैं। पुलिस उनसे वारदात स्थल की निशानदेही कराएगी और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करेगी। राजू की हत्या एक लड़की से अवैध संबंधों के चलते की गई थी।
मिलगेट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह की टीम ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड मांगा। पुलिस का कहना था कि वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर घटनास्थल की निशानदेही करानी है। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद तीनों आरोपियों का एक दिन का रिमांड मंजूर कर लिया। पुलिस ने 22 नवंबर की सुबह सूचना मिलने पर मेला ग्राउंड सेक्टर की ग्रीन बेल्ट से टिब्बा दानाशेर के 24 वर्षीय राजू कश्यप का शव बरामद किया था। पास में शराब की खाली बोतल और बीड़ी का बंडल मिला था। राजू की हत्या चाकू और ईंट मारकर की गई थी और कुत्तों ने उसका एक हाथ व चेहरा नोच रखा था। यूपी के बरेली जिले के गांव बेवल बसंतपुर का राजू अविवाहित था और टिब्बा दानाशेर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह बस अड्डे के पास टेंट हाउस का कारिंदा था। उसका बड़ा भाई आकाश विनोद नगर में परिवार समेत अलग रहता है। सिटी थाना पुलिस ने आकाश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
स्पेशल स्टाफ ने किया था पर्दाफाश
स्पेशल स्टाफ ने शनिवार को सेक्टर-1-4 मोड़ के पास से टिब्बा दानाशेर के जितेंद्र और रवि उर्फ मोगली और भारत नगर के आकाश उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था। स्पेशल स्टाफ ने तीनों से पूछताछ कर वारदात का पर्दाफाश किया था।