फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गर्लफ्रेंड पूजा मर्डर केस : आरोपी बोला - खुद मरने के लिए आई थी लड़की, पुलिस ने मौके पर ही की छितर परेड

गर्लफ्रेंड पूजा मर्डर केस : आरोपी बोला - खुद मरने के लिए आई थी लड़की, पुलिस ने मौके पर ही की छितर परेड

Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड पूजा मर्डर केस : आरोपी बोला - खुद मरने के लिए आई थी लड़की, पुलिस ने मौके पर ही की छितर परेड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पूजा मर्डर मामले में वारदात के बाद आरोपी के चेहरे पर पश्चाताप की शिकन तक नहीं थी। मौके पर पकड़े गए युवकों ने उससे पूछा कि आखिर इस लड़की को तूने क्यों मारा। इस पर आरोपी ने कहा कि मैंने नहीं मारा, वो खुद मरने आई थी यहां। वारदात के बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई। युवक को पूजा के शव के पास ले जा गया। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर ही युवक को थप्पड़ जड़ दिए। छितरपरेड के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नशे में लग रहा था युवक
जब कैफे मालिक ने युवक को पकड़ा तो नशे की हालत में लग रहा था। मौके पर भीड़ में से लोगों ने उसके हालात देखकर कहा कि इसने नशा किया हुआ है। भीड़ में कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई। वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में युवक ने सारी बातें साफ कही। ये तक कह डाला कि शादी से इनकार कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले खूब पीटा आरोपी को
युवती पर चाकुओं से वार करने वाले युवक को पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ युवकों ने जमकर पीटा। लोगों ने उसे खूब गालियां निकालीं, लेकिन आरोपी पर पिटाई और गालियों का कोई असर नहीं था। युवक पूछते रहे कि तुम्हारी पड़ोसन है क्या। इसे यहां क्यों लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ली आरोपी की तलाशी
मौके पर ही पुलिस ने युवक की तलाशी ली और पूछा कि कितने चाकू हैं तेरे पास। युवक ने कहा एक ही था। पुलिस ने पूछा कहां से लेकर आया, उसने कहा घर से लेकर आया था, वो सामने पड़ा है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, चाकू सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed