फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बाइक सवार दो बदमाशों ने पंप कर्मियों से लूटे 11.75 लाख रुपये

बाइक सवार दो बदमाशों ने पंप कर्मियों से लूटे 11.75 लाख रुपये

Tue, 16 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने पंप कर्मियों से लूटे 11.75 लाख रुपये
सिवानी मंडी। शहर से गांव बड़वा स्थित केनरा बैंक में 11 लाख 75 हजार 500 सौ रुपये की नकदी जमा कराने जा रहे कार सवार रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कैश और गाड़ी दोनों लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाश हिसार की तरफ फरार हो गए और लूटी गई गाड़ी को वारदात स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर एनएच-52 पर सड़क किनारे छोड़कर गए। कैश लूटने वाला बदमाश कार के पीछे-पीछे आ रहे दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वारदात के बाद पंप कर्मियों ने सूचना पुलिस व पंप मालिक को दी। सूचना के बाद भिवानी के एसपी गंगाराम पूनिया समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लेने के बाद विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बड़वा बाईपास के पास स्थित एक पंप के सीसीटीवी में आरोपी बाइक पर जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार दोपहर करीब 12:28 बजे की है। हिसार रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से मैनेजर मनीष शर्मा, सुपरवाइजर ईश्वर और चालक ईश्वर पेट्रोल पंप से ब्रेजा कार में सवार होकर 11 लाख 75 हजार 500 की नकदी के साथ रवाना हुए थे। वे बड़वा स्थित केनरा बैक में कैश जमा करवाने के लिए दोपहर करीब 12:20 बजे रवाना हुए थे। करीब दो किलोमीटर दूर एनएच-52 के बाईपास पर चढ़ने से पहले 12:25 बजे बड़वा गांव की तरफ मुड़े तो पीछे से अचानक एक बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दोनों बदमाश तेजी से चालक वाली खिड़की के पास आ गए। एक बदमाश ने ड्राइवर सीट वाले शीशे को पिस्तौल के बट से तोड़ दिया और उन पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने तीनों को गाड़ी से उतार दिया और कैश के साथ गाड़ी भी लूट ली। एक बदमाश गाड़ी में सवार होकर तो दूसरा बाइक पर हिसार की तरफ फरार हो गए। दूसरे शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण इतनी बड़ी रकम पंप पर जमा हो गई थी।
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिली लूटी गई कार
कार सवार बदमाश गाड़ी को वारदात स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बाईपास पर हाईवे के किनारे छोड़ गए। पंप के कारिंदों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी के एसपी ने लिया वारदात स्थल का जायजा
दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारियों की बुलाई गई बैठक को अधूरी छोड़कर भिवानी से एसपी गंगाराम पूनिया स्वयं मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। एसपी ने इस दौरान वारदात के शिकार तीनों पंप कर्मियों से अलग-अलग से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि पुलिस वारदात को गंभीरता से ले रही है और हर एंगल से इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed