फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एक दिन बीतने के बाद भी कार लुटेरे बदमाशों का नहीं लगा कोई सुराग

एक दिन बीतने के बाद भी कार लुटेरे बदमाशों का नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 19 Mar 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
एक दिन बीतने के बाद भी कार लुटेरे बदमाशों का नहीं लगा कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद। भिवानी के टैक्सी स्टैंड से स्विफ्ट डिजायर कार को किराए पर कर लूट मामले में 24 घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को ट्रेस करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। सोमवार की देर रात भिवानी के नेहरू पार्क टैक्सी स्टैंड से कार को शादी समारोह में जाने के बहाने से किराए पर कर उसे लूटने के मामले में भिवानी जिले के मिताथल निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को किराए पर चलाने के लिए भिवानी टैक्सी स्टैंड पर लगाता है। सोमवार की देर शाम एक युवक ने मुंढाल शादी में जाने के लिए बात की तो एक हजार रुपये किराए में हमारी बात हो गई और हम मुंढाल के लिए चल पड़े। युवक ने भिवानी के सेक्टर 13, 23 के चौक से एक दोस्त को भी साथ लेने की बात कही तो उन्होंने दूसरे युवक को भी वहां से साथ ले लिया। मैंने महम रोड के एक पंप से गाड़ी में तेल डलवाया और एक युवक ने वहां पंप पर लगे वाटर कूलर से पानी की बोतल भर ली। जिसके बाद हम तीनों मुंढाल पहुंच गए। वहां पहुंचने पर आगे बैठा युवक ने कहा कि हमें थोड़ा आगे ढाणियों में जाना है। तो हम सिंघवा खास की तरफ चल पड़े तो कुछ दूरी पर जाते ही अगली सीट पर बैठे युवक ने मुझ पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी से नीचे उतार दिया। पिछली सीट पर बैठे युवक ने मेरे मोबाइल से सिम निकाल ने को कहा और मेरा मोबाइल फोन व गाड़ी लेकर फरार हो गए। तब मैं वापस मुंढाल की तरफ आया और किसी के फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार चालक सुरेंद्र को साथ लेकर जिस पेट्रोल पंप से पानी भरा था उसके सीसीटीवी की फुटेज देखी लेकिन उसमें आरोपी का चेहरा साफ नही आ रहा। पुलिस का कहना है कि मुंढाल सहित काफी जगह से सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले में साइबर सेल व सीआईए की मदद भी ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस संबंध में जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि मामले में मंगलवार को टीम ने भिवानी व मुंढाल के सीसीटीवी व पेट्रोल पंप की फुटेज को चेक किया है। मामले में सीआईए व साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed