फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया चोरी का मामला

पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया चोरी का मामला

Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया चोरी का मामला

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नागरिक अस्पताल में सोमवार को हुई चोरी के मामले को पुलिस ने एक घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी 11वीं के छात्र को पकड़कर उससे चुराई गई नकदी बरामद कर ली है। पुलिस को आरोपी तक पहुंचाने में सीसीटीवी की फुटेज बेहद अहम साबित हुई।
सोमवार को नागरिक अस्पताल में फीस काउंटर पर काम करने वाली अटेंडेंट बबीता ने दिनभर की नकदी 27 हजार गिनकर कर्मचारी रोशन लाल को सौंप दी। रोशन लाल नकदी को अलमारी में रखने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान नकदी को मेज पर रखा हुआ था। अलमारी खोलने के बाद उन्होंने देखा तो मेज पर रखी 27 हजार की नकदी गायब मिली। रोशन लाल ने तुरंत इसकी सूचना अनाज मंडी चौकी में दी। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का घटना के तुरंत बाद कमीज में कुछ छिपाकर अस्पताल से बाहर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो उसका नाम ओपीडी स्लिप में मिल गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी लड़के आकाश को उसके घर जिंदल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराई हुई नकदी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


11वीं का छात्र है आरोपी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 11वीं कक्षा का छात्र है। वह सोमवार को अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए आया था। मेडिकल की फीस जमा करवाने के लिए वह कमरा नंबर 34 में गया तो उसने मेज पर पैसे रखे हुए देखे। पैसे देखकर उसके मन में लालच आ गया। उसने तुरंत पैसे उठाकर अपनी कमीज में छुपा लिए और बिना मेडिकल करवाए अस्पताल से बाहर आ गया। वह पैसे खर्च करने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed