{"_id":"5aff35044f1c1bcf408b651b","slug":"171526674692-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मेयर ने सफाई अभियान चलाया तो कर्मचारी गली में डाल गए गंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी मेयर ने सफाई अभियान चलाया तो कर्मचारी गली में डाल गए गंदगी
Updated Sat, 19 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
लगातार दस दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग सिरे नहीं चढ़ने से अब कर्मचारी अलग-अलग हरकतों पर उतर आए हैं। ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों को सफाई करने से रोकने, कूड़ा उठा रहे वाहनों के टायरों की हवा निकालने के बाद शुक्रवार देर शाम को पुराने सफाई कर्मचारियों ने डिप्टी मेयर भीम महाजन की गली में गंदगी डाल दी। गली वासियों के अनुसार चार युवक कट्टों में गंदगी भरकर लाए और तीन-चार जगह डालकर तेजी से निकल गए। गंदगी में मांस के टुकड़े तक भी शामिल हैं। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी डिप्टी मेयर को दी। वार्डवासियों ने इस करतूत को गलत बताते हुए रोष जताया और प्रशासन से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
महाजन ने वार्डवासियों के साथ रविवार को की थी सफाई
कई दिन से सफाई नहीं होने के कारण डिप्टी मेयर भीम महाजन ने वार्डवासियों के साथ अपने वार्ड नंबर पांच में कुछ स्थानों पर सफाई अभियान चलाया था। कई गलियों से गंदगी उठाई गई थी। कर्मचारियों में इसी बात की नाराजगी है। इसलिए शाम को सुदामा नगर की उस गली में गंदगी फैला दी गई, जहां डिप्टी मेयर का घर है। डिप्टी मेयर का कहना है कि वे सफाई कर्मचारियों की मांगों के खिलाफ नहीं है। अपने आसपास की सफाई करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए उन्होंने वार्डवासियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया था।