फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नशे की पूर्ति के लिए चुराए मोबाइल, भिवानी निवासी गिरफ्तार

नशे की पूर्ति के लिए चुराए मोबाइल, भिवानी निवासी गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नशे की पूर्ति के लिए चुराए मोबाइल, भिवानी निवासी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के मामले में भिवानी के गांव किरावड़ के जगबीर उर्फ जुगती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल बरामद कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मॉडल टाउन निवासी राकेश कुमार 12 अक्तूबर की रात कमरे में बेड पर दो मोबाइल फोन रखकर सोया था। उसने सुबह उठकर देखा तो मोबाइल नहीं मिले थे। कोई आदमी रात को फोन चुरा ले गया था। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने किरावड़ के जगबीर को गिरफ्तार कर एक फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाली रात वह और उसका साथी अनिल मॉडल टाउन के एक मकान में घुस गए थे और वहां से दो मोबाइल फोन चुराए थे। दूसरा मोबाइल उसके साथी अनिल के पास है। उसने बताया कि वे नशा करने के आदी हैं और इसकी पूर्ति के लिए रुपये जुटाने के लिए फोन चुराए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी अनिल की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed