फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, दो पर केस दर्ज

गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, दो पर केस दर्ज

Sat, 02 Sep 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, दो पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिटी थाना एरिया की 16 साल की दिव्यांग किशोरी के साथ दो युवक लंबे समय से रेप करते आ रहे हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दिव्यांग किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। पीड़ित परिवार बिहार का रहने वाला है। एरिया के दो युवक मौका पाकर घर में घुस जाते थे। नाबालिग को हवस का शिकार बनाते। यह क्रम लंबे अरसे से जारी था। दिव्यांग किशोरी की मां ने सिटी थाने में शिकायत दी कि दो लड़के काफी समय से उसकी बेटी के साथ रेप करते आ रहे हैं। बच्ची का पेट बढ़ता देख परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी गर्भवती हो गई है। सिटी थाना पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी बुलाई। देर रात पीड़िता की मेडिकल जांच सिविल अस्पताल में कराई जा रही थी। पुलिस का कहना था कि मेडिकल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

पहले एक मंदबुद्धि लड़की के साथ हुआ गैंगरेप
पुलिस ने इससे पहले भी एक नाबालिग मंदबुद्धि लड़की के साथ गैंगरेप होने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने उस मामले में एक जूता व्यापारी समेत कई लोगों के खिलाफ गैंगरेप और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया था। यही नहीं उस पीड़िता की बहन के साथ भी गैंगरेप हुआ था। पुलिस ने उस संबंध में अलग से केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed