{"_id":"596e5d3a4f1c1bc9228b45f3","slug":"171500405050-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बनीं हत्यारिन, एक ने छह तो दूसरी ने दो महीने की बेटियों को गर्भ में मरवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बनीं हत्यारिन, एक ने छह तो दूसरी ने दो महीने की बेटियों को गर्भ में मरवाया
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
भ्रूण लिंग जांच का खेल थम नहीं रहा है। मां ही हत्यारिन बन गई। दो महिलाओं ने पहले एक दलाल के माध्यम से भ्रूण लिंग जांच करवाया। जब रिपोर्ट में लड़की मिली तो उन्होंने राजस्थान में जाकर एक दलाल के माध्यम से गर्भपात करवा लिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की सूचना मिल गई। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने राजस्थान के चुरू जिले के सिधमुख उपमंडल के अस्पताल से गर्भपात करवाकर लौट रहे सूर्य नगर निवासी सुनील दलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दलाल को साथ लेकर राजस्थान की उस डॉक्टर को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया, जिसने गर्भपात किया था। गिरफ्तार डॉक्टर का नाम सरोज पूनिया है।
यूं आए गिरफ्त में
दो महिलाओं का भ्रूण लिंग जांच करवाया गया। सूर्य नगर निवासी दलाल सुनील ने सोमवार को दोनों महिलाओं को साथ लिया और किराये की गाड़ी में बैठाकर उन्हें वह राजस्थान के सिधमुख में पूनिया नर्सिंग होम में ले गया। वहां रात को दोनों महिलाओं का गर्भपात किया गया। गर्भपात करवाकर जब वे मंगलवार सुबह वापस लौट रहीं थी तो स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। टीम ने उनसे पूछताछ की तो महिलाएं घबरा गईं। इस पर पुलिस ने फटकार लगाई और हवालात में बंद करने की धमकी दी तो महिलाओं ने सारी हकीकत बता दी। इस पर पुलिस ने गाड़ी में बैठे दलाल को गिरफ्तार कर लिया। सदस्यों ने बताया कि डॉक्टर ने गर्भपात के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद टीम दलाल को साथ लेकर राजस्थान से डॉक्टर को पकड़ने के लिए चली गई। देर रात लेडी डॉक्टर को भी काबू कर लिया। डॉक्टर से पुलिस ने 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
अस्पताल में बनी शौचालय की कुई में डलवाया
आरंभिक पूछताछ में कथित चिकित्सक ने बताया कि एक भ्रूण दो और दूसरा छह माह का था। दोनों भ्रूण फीमेल थे। भ्रूणों को अस्पताल में बने शौचालय की कुई में डलवा दिया गया है। पुलिस ने कुई को सीज कर दिया है। बुधवार को दोबारा कार्रवाई करेगी। महिला डॉक्टर भी झोलाछाप बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया कोई डिग्री भी नहीं मिली। महिला डॉक्टर के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह खुद ही कई सालों से नर्सिंग होम चला रही थी।
विज्ञापन
......
सूचना मिलने पर फव्वारा चौक से भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात करवाने वाले दलाल सुनील को पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- डॉ. तेजपाल शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन हिसार
फोटो - 36
- हिसार में लिंग जांच, राजस्थान के पूनिया नर्सिंग होम में कराया गर्भपात
20 हजार रुपयों के साथ डॉक्टर गिरफ्तार, दलाल भी आया पकड़ में