{"_id":"5be49fcbbdec22693e5a46b6","slug":"161541709771-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को चोरों ने बनाया निशाना, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्योहार पर बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को चोरों ने बनाया निशाना, दो महिलाएं गिरफ्तार
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में राजगुरु मार्केट में छह लोगों से सामान और पर्स चोरी
हिसार। दिवाली के त्योहार पर बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। किसी का पर्स चोरी कर लिया गया तो किसी का मोबाइल व नगदी चुरा ली गई। बीते दो दिनों में छह लोगों से राजगुरु मार्केट में पर्स, मोबाइल, नगदी व अन्य सामान चोरी के छह मामले सिटी थाना में दर्ज हुए हैं। इन मामलों में 34 हजार की नगदी सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
-----------
केस नंबर 1
महाबीर कॉलोनी के वाल्मीकि चौक निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह राजगुरु मार्केट में खरीदारी के लिए आई हुई थी। जब वह महता फुटवियर के पास से सामान खरीद रही थी तो दो महिलाएं उसके पास आकर खड़ी हो गई। कुछ देर तक वहां पर खड़ी रहने के बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गई। इसके बाद जब उसने अपना पर्स चेक किया तो वह नीचे से कटा हुआ मिला। पर्स में रखे 5500 रुपयेे, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटिंग कार्ड व बैंक का एटीएम कार्ड गायब मिला।
------------
केस नंबर 2
गांव बहबलपुर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने जैन गली से कुछ सामान लिया। उसके बाद अपना पर्स पिट्ठू बैैग में डालकर बस स्टैंड की तरफ जाने लगी। तलाकी गेट के पास जाने के बाद उसे लगा कि किसी ने उसका बैग खींच लिया है। इसके बाद जब उसने बैग उतारकर चेक किया तो उसकी चेन खुुली हुई मिली और बैग में रखा पर्स गायब मिला। सुमन के अनुसार उसके पर्स में आठ हजार रुपये नगद व अन्य जरुरी कागजात थे, जो चोरी हो गए।
विज्ञापन
------
केस नंबर 3
गांव डाबड़ा निवासी सरोज ने बताया कि वह दिवाली के दिन राजगुरु मार्केट में शाम के तीन बजे राम चाट भंडार के पास बर्तनों की खरीदारी कर रही थी। उसने अपने एक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़ा हुआ था, जिसमें अपना पर्स डाला हुआ था। तभी वहां पर मौजूद एक आदमी ने भीड़ का फायदा उठाकर प्लास्टिक का थैला नीचे से काट दिया। इसी थैले में उसका पर्स भी था, जिसको चोरी कर लिया गया। पर्स में पांच हजार नगद, कानों के झूमके व एक अंगूूठी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
--------------
केस नंबर 4
कृष्णा नगर निवासी हरिसिंह रणवा ने बताया कि वह शाम को राजगुरु मार्केट में शॉपिंग करने के लिए गए हुए थे। बाजार में उस समय काफी भीड़ थी। जब वह मोंटे कार्लो शोरूम के पास सामान खरीद रहे थे तो उसी दौरान किसी ने उनकी जेब से करीब आठ-नौ हजार की नगदी व अन्य जरुरी कागजात चोरी कर लिए। चोरी का यह सारा घटनाक्रम शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के बारे में पुलिस को भी बताया गया है।
------------
केस नंबर 5
बरवाला के वार्ड नंबर 3 निवासी ज्योति ने बताया कि वह अपनी तीन दोस्त पारुल, उषा व अनिता के साथ बाजार में खरीददारी के लिए गई हुई थी। इस दौरान उन्होने एक दुकान से कुछ सामान खरीदा। तभी उनकी एक दोस्त ने बताया कि एक महिला काफी समय से लगातार उनका पीछा कर रही है। जब उन्होंने इस बारे में उस महिला से पूछा तो वह वहां से चली गई। महिला के जाने के बाद जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो बैग से पर्स गायब मिला। इस पर्स में 6500 रुपये, बैंक का एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे।
----------
केस नंबर 6
सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आजाद सिंह ने बताया कि वह राजगुुरु मार्केट में खरीदारी के लिए आए हुए थे। जब वह चप्पल मार्केट में सामान खरीद रहा था तो उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो उसे अपना मोबाइल गायब मिला। शिकायत के अनुसार किसी अज्ञात आदमी ने उनकी जेब काटकर मोबाइल निकाल लिया था।
-------------------------
:: त्योहार को देखते हुए बाजार में सौ से भी ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को ट्रैफिक व व्यवस्था पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था। दिवाली के दिन बाजार में दो महिलाओं के पर्स चोरी हो जाने की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मार्केट में सर्च अभियान चलाया और दो महिलाओं को काबू कर लिया। इनके पास से चार हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी महिला बिहार निवासी संगीता व लक्ष्मी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मनदीप सांगवान, प्रभारी, सिटी थाना पुलिस