फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महिला की शिकायत से परेशान ऑटो चालक ने फांसी कर सुसाइड किया

महिला की शिकायत से परेशान ऑटो चालक ने फांसी कर सुसाइड किया

Sun, 11 Mar 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
महिला की शिकायत से परेशान ऑटो चालक ने फांसी कर सुसाइड किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव मंगाली झारा निवासी ऑटो चालक सत्यवीर ने शनिवार को खेत में फंदा लगाकर आत्म्हतया कर ली। मृतक के बेटे सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कैमरी गांव की एक महिला ने उसके पिता के खिलाफ मोबाइल पर अश्लील शब्द बोलने की शिकायत की थी। जिसके बाद से महिला व उसके पति लगातार सतबीर को परेशान कर रहे थे।
मंगाली झारा निवासी मृतक सत्यवीर के बेटे सुनील ने बताया कि उनके पिता ऑटो चलाते थे। सात मार्च को कैमरी गांव की एक महिला ने मंगाली पुलिस चौकी में शिकायत दी कि मंगाली निवासी सत्यवीर फोन पर उसे अपशब्द बोलता है। महिला की ओर से चौकी में झूठी शिकायत से उसके पिता परेशान हो गए थे। शिकायत देने के बाद भी महिला मेरे पिता के पास लगातार फोन कर परेशान कर रही थी। जिसके चलते मेरे पिता मानसिक तौर पर से परेशान थे। शुक्रवार सुबह वह किसी को कुछ बताए बगैर घर से निकल गए। रात को भी घर नहीं लौटे। काफी जगह उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह खेतों में गए तो उसका पिता एक पेड़ पर फंदे से लटक मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन..........
मृतक सत्यवीर के बेटे सुनील की शिकायत पर कैमरी गांव की रहने वाली महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, मंगाली पुलिस चौकी, हिसार


महिला ने दी अश्लील शब्द बोलने की शिकायत तो ऑटो चालक ने लगाया फंदा
मृतक का बेटा बोला- महिला की झूठी शिकायत से परेशान होकर उठाया कदम
शिकायतकर्ता पति-पत्नी पर ऑटो चालक को लगातार परेशान करने का है आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed