फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कोर्ट मैरिज करने वाली युवती के पास पड़ोसी भेजता है डर्टी मैसेज, केस दर्ज

कोर्ट मैरिज करने वाली युवती के पास पड़ोसी भेजता है डर्टी मैसेज, केस दर्ज

Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज करने वाली युवती के पास पड़ोसी भेजता है डर्टी मैसेज, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के मुलतानी चौक के पास की एक युवती ने पिछले महीने डाबड़ा गांव के एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। मायके के पास का युवक दिनेश युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। जान से मारने की धमकी देता है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

शहर के मुलतानी चौक एरिया की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने 14 अगस्त को डाबड़ा के एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। परिजन उसकी शादी से खुश नहीं हैं। उसके बाद से पड़ोसी युवक दिनेश कुमार अपने मोबाइल से मेरे बार-बार फोन करता रहा है। वह फोन पर शादी तुड़वाने की धमकी देता है और अश्लील मैसेज भेजता है। मैंने विरोध किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने शिकायत दी कि उसे दिनेश से जान का खतरा बना हुआ है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed