{"_id":"5d0936548ebc3e20611b60cc","slug":"15608848065-hisar-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रही महिला पर ईंट से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड्यूटी पर जा रही महिला पर ईंट से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत एक महिला पर मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय एक युवक ने हमला कर दिया। ईंट महिला की स्कूटी पर लगी और वह बाल-बाल बची। महिला का आरोप है कि उसका पति के साथ तलाक का केस चल रहा है और तलाक का दबाव बनाने के लिए उसने अपने भांजे से यह हमला कराया है।
पीएलए पुलिस चौकी में दी शिकायत में रेखा ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े बजे अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी। फव्वारा चौक पर टैक्सी स्टैंड के समीप उसके पति के भांजे सतीश खरकड़ी ने उसकी स्कूटी रुकवाई और उसको तलाक देने के लिए धमकी देने लगा। इसी बहस के बीच उसने पास पड़ी ईंट उठाकर हमला कर दिया। रेखा के अनुसार उसने ईंट से स्वयं को किसी तरह बचाया और ईंट स्कूटी पर लगी। इसके बाद उसने दूसरी ईंट उठाई तो शोर मचाने पर आसपास खड़े लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। किसी ने पीएलए चौकी में इसकी सूचना दे दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को काबू कर लिया।
मेरा पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। वह अपने रिश्तेदारों के जरिये तलाक देने का दबाव बना रहा है। इसी के चलते उसने अपने भांजे से मेरे ऊपर हमला करवाया है।
विज्ञापन
रेखा, पीड़िता।
ऐसी कोई बात नहीं है। मेरा कोर्ट में नौ माह से तलाक का केस चल रहा है, मैं क्यों हमला कराऊंगा। वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ अटैच है और मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रही है।
श्रीभगवान, पीड़िता का पति।
टैक्सी स्टैंड पर झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। युवक को काबू कर लिया गया था। उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107, 151 (निवारक कार्रवाई) के तहत पाबंद किया गया है।
एएसआई वेद प्रकाश, इंचार्ज, पीएलए चौकी, हिसार।