फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छुट्टियों में ननिहाल आई आठ साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

छुट्टियों में ननिहाल आई आठ साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

Sat, 15 Jun 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
छुट्टियों में ननिहाल आई आठ साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
सिवानी मंडी। सिवानी क्षेत्र में कम उम्र की बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के बाद अब छुट्टियों में ननिहाल आई आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्मी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और बाद में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अपनी मां के साथ आठ साल की बच्ची गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपने ननिहाल आई हुई थी। वीरवार दोपहर को घर में शिकंजी बनाने के लिए वह गांव में घर के पास की ही एक दुकान से नींबू लेने गई थी। यहां दुकान में मौजूद दुकान मालिक का 15 वर्षीय बेटा उसे अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को ना बताए। घटना के तीन घंटे बाद शाम करीब पांच बजे बच्ची ने दर्द की शिकायत की और अपने साथ दिन में हुई पूरी घटना के बारे में परिजनों को बता दिया। परिजन बच्ची को लेकर दुकान पहुंचे, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत झुंपा पुलिस चौकी में की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और बच्ची का यहां के नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद मेडिकल के लिए भिवानी ले गई। चौकी इंचार्ज गोपालदास ने बताया कि पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला दर्ज करने के बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरजभान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed