फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, युवक के साथ फोटो जोड़ सोशल मीडिया पर की वायरल

12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, युवक के साथ फोटो जोड़ सोशल मीडिया पर की वायरल

Thu, 13 Jun 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, युवक के साथ फोटो जोड़ सोशल मीडिया पर की वायरल
सिवानी मंडी। उपमंडल के एक गांव में 12 साल की बच्ची के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने उनकी बच्ची की किसी अन्य युवक के साथ फोटो जोड़कर उसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन

यही नहीं बच्ची को उन्होंने किसी को बताने पर जाने से मारने की भी धमकी दी है। शिकायत के बाद पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ व छानबीन के बाद दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामला थाने पहुंचने के बाद दोनों युवक गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना 25 मई की है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन गांव के ही जेपी व संदीप ने उनकी बेटी का रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने बच्ची को इस दौरान किसी को भी इस बाबत बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। परिजनों का कहना है कि युवकों ने किसी अन्य लड़के के साथ उनकी बेटी की फोटो जोड़कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। परिजनों का इसका पता चलने के बाद वे मंगलवार देर शाम थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गांव पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक जेपी व संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामला थाने पहुंचने की खबर मिलने के बाद आरोपी युवक गांव से फरार हो गए। पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस बारे में थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत प्रभाव से दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अदालत में बयान दर्ज करवा जाएंगे और उसके बाद जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed