{"_id":"5cec36e3bdec2207456353ed","slug":"155898446717-hisar-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक की गाड़ी व नकदी चुरा कर भागा नौकर, पैसों से खरीदी अवैध पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मालिक की गाड़ी व नकदी चुरा कर भागा नौकर, पैसों से खरीदी अवैध पिस्तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अपने मालिक की गाड़ी और एक लाख पांच हजार की नकदी लेकर फरार हुए नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने गाड़ी और 50 हजार की नकदी बरामद कर ली है। सेक्टर 1-4 निवासी राजेश कुमार गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता है। उसने मिलगेट थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि दिल्ली के द्वारिका निवासी नौकर सोहित उसकी एक स्कॉर्पियो गाड़ी, 1 लाख 5 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल चोरी करने फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी नौकर को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
केस के आईओ हवलदार विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सोहित अपने मालिक के पैसे के लेन-देन और अन्य सभी कामों में से पूरी तरह परिचित था। वह लालच में आकर 22 मई को राजेश कुमार के घर से गाड़ी, एक लाख पांच हजार रुपये व मोबाइल चोरी करके भाग गया। पुलिस ने आरोपी को 24 मई को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली। अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस ने अदालत से उसका रिमांड की मांग की। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। रिमांड के दौरान आरोपी के घर महाबीर विहार द्वारिका दिल्ली से 50 हजार की नकदी बरामद की गई। गहन पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसने दिल्ली के अज्ञात व्यक्ति से एक अवैध पिस्तौल 30 हजार रुपये में शौक के लिए खरीद ली व बाकी बचे रुपये भी खर्च कर दिए। रिमांड के बाद आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।