फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 लाख दे दे, वरना तेरे दोनों बेटों को जान से मार दूंगा...

10 लाख दे दे, वरना तेरे दोनों बेटों को जान से मार दूंगा...

Sat, 25 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
10 लाख दे दे, वरना तेरे दोनों बेटों को जान से मार दूंगा...
हिसार। मंगाली मोहब्बत निवासी किसान से अज्ञात ने फोन करके 10 लाख की रंगदारी मांगी है। पैसे न देने पर किसान को उसके बेटों को मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने पुलिस को शिकायत देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है। फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर पुलिस को दी शिकायत में मंगाली मोहब्बत निवासी इंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और उसकी गांव में 20 एकड़ जमीन है। उसके तीन लड़के हैं। 22 मई को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने फोन पर कहा कि तेरा काम अच्छा चल रहा है। कल शाम तक 10 लाख रुपये दे दे, नहीं तो तेरे दोनों लड़कों संतोष व सुंदर को जान से मार दूंगा। उसने धमकी दी कि अगर इस बारे में पुलिस को शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। इंद्र ने शिकायत में कहा कि डर के मारे उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अगले दिन फिर से दोपहर सवा एक बजे दूसरे नंबर से फोन आया और कहा कि आज शाम पांच बजे तक 10 लाख रुपये तैयार रखना। अगर पैसे नहीं दिए तो दोनों लड़कों को मार देगा। शिकायतकर्ता ने फोन की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। जांचकर्ता एएसआई बीर सिंह के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 387, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed