फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नाबालिग का जबरन विवाह कर किया प्रताड़ित

नाबालिग का जबरन विवाह कर किया प्रताड़ित

Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग का जबरन विवाह कर किया प्रताड़ित
मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ करने और शादी के बाद अवैध संबंध बनाने व शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति, सास, ननदोई, नाबालिग के पिता, बुआ, फूफा, ताऊ व भाइयों को नामजद करते हुए 18 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लीगल एड के सामने दिए बयान में राजस्थान के एक शहर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि 8वीं कक्षा के बाद उसके परिवार वालों ने उसका स्कूल छुड़वा दिया और उसका रिश्ता सुमित से कर दिया और उसके ताऊ के बेटे का रिश्ता सुमित की बहन से हुआ। रिश्ता होने के बाद उसने अपनी मां और नाना के साथ मिलकर एक शिकायत राजस्थान के थाने में दर्ज करवाई तो घर वालों ने रिश्ते से मना कर उसकी बुआ की बेटी का रिश्ता सुमित से कर दिया। 17 फरवरी 2018 को सुमित की बारात उसकी बुआ के घर गई तो उसकी बुआ की बेटी ने सुमित को देखकर उससे शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उस समय वह अपने नाना के घर थी। उसके पिता व फूफा आए और दवाई दिलवाने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए और मंदिर में ले जाकर ताऊ, फूफा, बुआ सहित सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी शादी सुमित से करवा दी। शादी के बाद सुमित उसकी मर्जी के खिलाफ उससे संबंध बनाता। वह हर रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता। वह किसी तरह उनसे बचकर थाने पहुंच गई और पुलिस को आपबीती बताई। उसने कहा कि उसकी एक छोटी बहन भी है। उसके साथ भी परिवारवाले ऐसा न करें, इसलिए उसने परिजनों व ससुराल जनों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) एन, पोस्को एक्ट, 10/11 बाल विवाह अधिनियम 2006 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को हिसार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed