{"_id":"5b01d70d4f1c1bd7408b6ab5","slug":"151526847245-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करने निकली अर्बन एस्टेट की महिला का सोने का पौने तीन तोले का कड़ा ठगकर बाइकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर करने निकली अर्बन एस्टेट की महिला का सोने का पौने तीन तोले का कड़ा ठगकर बाइकर फरार
Updated Mon, 21 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अर्बन इस्टेट के मकान नंबर 1149 निवासी 40 वर्षीय कौशल्या देवी सुबह करीब सात बजे सैर करने निकली थी। डीसी कॉलोनी के मोड़ पर बाइक सवार दो अनजान युवक उनको बातों में उलझाकर सोने का पौने तीन तोले का कड़ा ठगकर फरार हो गए। कड़े की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कौशल्या ने अर्बन इस्टेट चौकी में शिकायत दी कि वह सुबह अकेली सैर करने निकली थी। वह डीसी कॉलोनी मोड़ पर एक मिष्ठान भंडार के पास पहुंची तो वहां बाइक पर दो युवक आए। वे बोले कि माता जी! आपने सोने के कड़े क्यों डाल रखे हैं, इनको उतारकर किसी कागज में लपेट लो, नहीं तो चोरी हो जाएगा। उसके बाद उन्होंने उतारकर कड़ा अपने पास रख लिया। उन्होंने दो नकली कड़े मेरी चुन्नी में लपेट दिए। उसके बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। उसने घर आकर कड़े देखे तो नकली मिले। उसने बाद परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद इसकी शिकायत अर्बन ड्ढस्टेट चौकी में दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
तीन दिन में दूसरी घटना
18 मई के दिन सेक्टर 14 में सुबह सुबह की सैर के लिए निकली एक महिला ठगी का शिकार हो गई थी। सेक्टर-14 निवासी सत्यभामा गोयल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। दो युवकों ने ने उसे बातों में लगाकर उसके हाथ से दो सोने की चूड़ियां, अंगूठी ले ली। बाद में उन्होंने पुड़िया में लिपटे तीन कड़े दे दिए। जब दोनों युवक चले गए तो महिला को पता लगा कि कंगन पीतल के हैं।