फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मिलगेट एरिया के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए

मिलगेट एरिया के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए

Sun, 26 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मिलगेट एरिया के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने टिब्बा दानाशेर के राजू कश्यप के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी चार दिन में सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने खुलासा किया कि राजू को अवैध संबंधों के चलते मारा था।
स्पेशल स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह और एसआई महेंद्र सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर रायपुर रोड पर सेक्टर-1-4 के मोड़ के पास दवा फैक्ट्री के सामने छापा मारकर जितेंद्र, रवि उर्फ मोगली और आकाश उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों को पकड़कर साथ ले गई। जितेंद्र यूपी के कासगंज का रहने वाला है। उसका परिवार फिलहाल टिब्बा दानाशेर में रहता है। जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि राजू कश्यप उसके पड़ोस में किराये पर रहता था। उसका हमारे घर आना-जाना था। राजू के मेरी बहन के साथ अवैध संबंध हो गए थे। मैंने उसे कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते उसने राजू के मर्डर की साजिश रची और दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि उसने दोस्त रवि उर्फ मोगली से कहा था कि हमें राजू को विश्वास में लेकर उसका कत्ल करना है। मोगली ने 20 नवंबर की शाम दोस्ती करने के बहाने फोन कर राजू को बुलाया था। फिर उसने, मोगली, आकाश और राजू ने इकट्ठे होकर शराब पी थी और फिर वे घर चले गए थे। अगले दिन 21 नवंबर की शाम उसी तरह फोन कर राजू को मेला ग्राउंड सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में बुलाया गया था। वे शराब की दो बोतल लाए थे। उन चारों ने शराब पीनी शुरू की। उन्होंने राजू को इतनी अधिक शराब पिला दी थी कि वह चल नहीं सकता था। जितेंद्र ने बताया कि राजू उठने लगा तो मैंने चाकू से उस पर कई बार किए। इससे वह गिर गया। फिर आकाश उर्फ बाबा ने ईंट से चेहरे और छाती पर वार किए। उसकी हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस का स्पेशल स्टाफ जितेंद्र, रवि उर्फ मोगली और आकाश उर्फ बाबा को रविवार को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
यूपी के जिला बरेली के गांव बेवल बसंतपुर का 24 वर्षीय राजू अविवाहित था। वह करीब 10 साल पहले यहां आया था। वह अब बस अड्डे के पास एक टेंट हाउस पर काम करता था। उसका बड़ा भाई आकाश उससे अलग विनोद नगर में परिवार समेत रहता है। 22 नवंबर की सुबह राजू का शव मिलगेट एरिया में मिला था। शव पर चाकुओं के निशान थे। हाथ और चेहरा कुत्तों ने नोच रखा था।

फोटो 20
बहन से अवैध संबंधों के कारण राजू कश्यप को उतारा था मौत के घाट
चार दिन बाद सुलझी गुत्थी, दो अन्य युवकों को साथ लेकर दिया था वारदात को अंजाम, तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed