{"_id":"59457b044f1c1bbd048b4582","slug":"151497725700-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से चिल्ड कर रहे पानी, तीन आरओ प्लांट में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बिजली से चिल्ड कर रहे पानी, तीन आरओ प्लांट में छापा
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बिजली चोरी करके आरओ प्लांट में पानी को ठंडा किया जा रहा है। बिजली निगम की टीम ने चोरी की बिजली से पानी ठंडा करने वाले तीन आरओ प्लांट में छापा मारकर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। निगम की विजिलेंस टीम ने यह छापा मारा। शहरी एरिया में नौ जगह करीब पांच लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। शनिवार को बिजली निगम ने 25 लाख की चोरी पकड़ी।
विजिलेंस टीम ने एक स्पेशल टीम का गठन कर उकलाना एरिया में छापे मारे। निगम के एसडीओ रामसिंह ने बताया कि मदनपुरा रोड पर बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद रात 12 से 4 बजे तक जांच अभियान चलाया। टीम में उपमंडल अधिकारी निहाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह सहित अन्य को शामिल किया गया। इसके अलावा पुलिस टीम भी साथ रही। यहां तीन आरओ सिस्टम पर बिजली चोरी की जा रही थी। यहां डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी हो रही थी। निगम की टीम ने विजय को 9 लाख 81 हजार, रमेश को 4 लाख 56 हजार, ओमप्रकाश को 5 लाख 94 हजार का जुर्माना लगाया। इन सभी आरओ प्लांट के मीटर उखाड़कर कनेक्शन काट दिए गए। जुर्माना अदा करने के बाद यहां नए मीटर लगाकर आपूर्ति दी जाएगी। आजाद नगर में दो बिजली चोर पकड़े
बिजली निगम की हिसार की टीम ने शनिवार को सुबह चार से 11 बजे तक पटेल नगर, आजाद नगर एरिया में चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया, जिसमें निगम की टीम को दो जगह चोरी मिली। यहां एक जगह चार किलोवाट लोड और दूसरी जगह दो किलोवाट लोड कनेक्शन पर बिजली चोरी की जा रही थी। दोनों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
मिलगेट एरिया में सात जगह बिजली चोरी
बिजली निगम सिटी एरिया में एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया। जेई अनिल कुमार, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार की टीम ने सुबह 6 से 9 बजे तक डोगरान मोहल्ला, श्याम नगर, मुलतानी चौक, भगत सिंह चौक एरिया में छापेमारी की। यहां सात घरों में बिजली चोरी के केस पकड़े। इनमें करीब 14 किलोवाट लोड की बिजली चोरी हो रही थी।
दो महीने में दो करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी
बिजली निगम के रिकॉर्ड के अनुसार मई में निगम ने करीब 2171 मीटर जांचे। इनमें 1025 जगह पर बिजली चोरी मिली। निगम की ओर से इन उपभोक्ताओं पर करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अप्रैल में निगम ने 345 बिजली चोरी केस में 61 लाख का जुर्माना लगाया था, जिसमें करीब एक करोड़ 61 लाख रुपये की रिकवरी कर ली गई।
फोटो 61
20 लाख रुपये का लगाय जुर्माना, वहीं शहरी एरिया में पांच लाख की चोरी पकड़ी
-आजाद नगर, पटेल नगर, मिलगेट एरिया में जांच अभियान