{"_id":"5c97d7d1bdec2213fc305c71","slug":"141553455057-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी हटाने को कहा तो पत्नी से की बदतमीजी, पुलिस में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी हटाने को कहा तो पत्नी से की बदतमीजी, पुलिस में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी हटाने को कहा तो पत्नी से की बदतमीजी, पुलिस में केस दर्ज
हिसार। गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने उसे मारने की नीयत से गाड़ी से उसको टक्कर मारी तथा उसकी पत्नी से गाली-गलौच किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह गाड़ी खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसने अपनी गाड़ी को मकान के साथ लगते खाली प्लॉट में खड़ा किया था। रात को उसके पड़ोसी महिला ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो उसकी पत्नी ने बाहर निकल कर देखा। शिकायत के अनुसार उसने गाड़ी हटाने को कहा तो पीड़ित की पत्नी ने उससे कहा कि आप अपनी गाड़ी वहीं खड़ी करो जहां पहले करते हो। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी पत्नी से गाली-गलौच की। शोर सुनकर जब वह बाहर गया और बदतमीजी न करने की बात कही तो उसने अपनी गाड़ी में बैठकर पीड़ित को चोट मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारी। उसने बचने का प्रयास किया, लेकिन उसके पैर में चोट लगी। उसकी गाड़ी न्यूट्रल में खड़ी थी, जिससे टकराने से वह पीछे दीवार में जा लगी और काफी नुकसान हुआ। इसके बाद शोर सुनकर उसका पड़ोसी आ गया, जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।