फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुलिस पर लगाया पिता को मारने के लिए मजबूर करने का आरोप

पुलिस पर लगाया पिता को मारने के लिए मजबूर करने का आरोप

Wed, 06 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया पिता को मारने के लिए मजबूर करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बाडया रांगड़ान निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पिता की मौत पुलिस वालों द्वारा जान से मारने के उद्देश्य से उनका पीछा करते समय जान बचाने के लिए नहर में कूद कर डूबने से हुई है। उसने आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोर्ट परिसर में मुंशी का काम करता है और उसके पिता भी मुंशी थे। सोमवार की शाम करीब 5 बजे वह मेघड़ के खेत में मछली पालन देखने के लिए गया था।

उसने बताया कि कुछ देर बाद उसे नहर की पटरी पर एक व्यक्ति को भागते हुए देखा। 3-4 लोग उसके पीछे भाग रहे थे और गोली मार दो की आवाज आ रही थी। भागते भागते उस व्यक्ति ने जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। यह देख वह नहर की तरफ गया तो वहां खड़े भर्री निवासी अनिल ने बताया कि नहर में गिरने वाला उसका पिता मनीराम था। इस पर उसने और अनिल ने जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और उसके पिता को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक ने आरोप लगाया कि उसके पिता का पीछा करने वाले पुलिस वाले थे और वे जान लेने के लिए पीछे लगे हुए थे। उनसे जान बचाने के लिए उसके पिता ने नहर में छलांग लगाई और उनके डर से ही उनकी जान गई। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed