फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   देशद्रोह के मामले में रामपाल की पेशी के चलते समर्थकों ने शहर को घेरा

देशद्रोह के मामले में रामपाल की पेशी के चलते समर्थकों ने शहर को घेरा

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
देशद्रोह के मामले में रामपाल की पेशी के चलते समर्थकों ने शहर को घेरा
देशद्रोह मामले में रामपाल की पेशी, शहर में जुटी समर्थकों की भीड़
विज्ञापन

हिसार। देशद्रोह के मामले में सोमवार को रामपाल की पेशी के चलते उनके समर्थकों की हिसार शहर में काफी संख्या में भीड़ जुट गई। उसके समर्थक सेंट्रल जेल-1 के बाहर, टाउन पार्क और क्रांतिमान पार्क में डटे रहे। डाबड़ा पुल के नजदीक राजगढ़ रेलवे लाइन पर भी सैकड़ों की संख्या में समर्थक रेलवे पटरियों पर घंटों बैठे रहे। दूसरी ओर देशद्रोह के मामले में दर्ज एफआईआर नंबर-428 मामले में सोमवार को रामपाल और अन्य की सेंट्रल जेल-1 में लगी अदालत में पेशी थी। वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 18 मार्च को सुनवाई होगी।
सोमवार को रामपाल की पेशी के चलते सुबह से ही उसके समर्थक शहर में जमा होना शुरू हो गए। सेंट्रल जेल नंबर-1 के सामने मैदान में, टाउन पार्क में, क्रांतिमान पार्क में और डाबड़ा चौक के समीप राजगढ़ रेलवे लाइन पर हजारों की संख्या में समर्थक जमा हो गए। ये समर्थक खुले ही में जेल की तरफ मुंह करके माथा टेकते नजर आए। रेल पटड़ियों पर भी सैकड़ों समर्थक घंटों बैठे रहे। इन समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन समर्थक अपनी मर्जी से दोपहर दो बजे बाद ही शहर से रवाना होना शुरू हुए। इसके बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


जेल में लगी अदालत
सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान बरवाला थाने में दर्ज देशद्रोह के मामले में (एफआईआर नंबर-428) सोमवार को सेंट्रल जेल नंबर एक में अदालत लगी। इस मामले में लगभग 900 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सोमवार को वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते कोई सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत ने इस मामले में अब अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च का दिन निर्धारित किया है। सोमवार को करीब नौ गवाहों ने अपनी गवाहियां दर्ज करवानी थी, जिसके चलते जेल के मुख्य गेट पर भी समर्थकों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
19 अक्तूबर को हुए अमृतसर हादसे से समर्थकों ने नहीं लिया सबक
शहर में जमा रामपाल समर्थक डाबड़ा चौक के समीप राजगढ़ रेलवे लाइन पर सैकड़ों की संख्या में बैठे रहे। इस दौरान समर्थक अप और डाउन की दोनों रेलवे लाइनों पर बैठे दिखाई दिए। अमृतसर में पिछले 19 अक्तूबर को हुए हादसे का यहां कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया। वहां लोग रेलवे लाइन पर बैठकर रावण दहन कार्यक्रम देख रहे थे। ट्रेन वहां लोगों को रौंदते हुए गुजर गई थी, जिस कारण 59 लोगों की मौत हो गई। कुछ उसी प्रकार का नजारा यहां भी देखने को मिला, लेकिन रामपाल समर्थक रेलवे पटरियों पर यूं ही बैठे रहे और दो बजे बाद ही वहां से उठना शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed