फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीआईए स्टाफ ने कालोद गांव में पकड़ी अवैध शराब की 143 पेटियां

सीआईए स्टाफ ने कालोद गांव में पकड़ी अवैध शराब की 143 पेटियां

Wed, 24 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने कालोद गांव में पकड़ी अवैध शराब की 143 पेटियां

विज्ञापन
सिवानी मंडी। एसपी भिवानी के दिशा-निर्देशानुसार शहर में गठित किए गए पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक विशेष अभियान के तहत सोमवार देर रात एक पिकअप गाड़ी समेत अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए गांव कालोद के अनूप उर्फ सीनू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को तलाशी के दौरान गाड़ी से बीयर समेत देशी शराब की 143 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब व गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सीआईए पुलिस स्टाफ को सूचना मिली थी कि सिवानी से कालोद की तरफ अवैध शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी जा रही है। इसके बाद पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच एक पिकअप गाड़ी आई जिसे पुुलिस ने रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें बीयर की तीन पेटियों के अलावा देशी शराब की 143 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने पिकअप चालक अनूप उर्फ सीनू से शराब से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने शराब समेत आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस बारे में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह शराब कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed