{"_id":"5ba00ba3867a557ff0706df1","slug":"141537215395-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवानी में सक्रिय हुआ कच्छा चोर गिरोह, एक ही रात में स्थानों से लाखों के सामान पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिवानी में सक्रिय हुआ कच्छा चोर गिरोह, एक ही रात में स्थानों से लाखों के सामान पर किया हाथ साफ
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। सिवानी क्षेत्र में कच्छा चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। चोरों ने रविवार को एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। गांव ढाणी हुणात स्थित एक मकान में चोरी करने के बाद एक कैपरी पहने हुए युवक की तस्वीर पास के ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूसरी घटना तोशाम क्षेत्र के गांव मिरान स्थित एक मकान में हुई है। चोर सिवानी किकराल रोड़ पर भारत विकास परिषद के प्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद ब्रह्मप्रकाश बेनीवाल की खल फैक्ट्री से बिजली के ट्रांसफार्मर का सारा सामान व तेल निकाल कर ले गए। इसके अलावा ढाणी हुणात स्थित एक मकान से यह चोर 50 हजार की नकदी व तीन तोले सोने पर हाथ साफ कर गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से शांत चल रहे सिवानी क्षेत्र में चोरों का एक बार फिर आतंक बढ़ गया है। चोरों ने पहले गांव ढाणी हुणात में सीताराम के घर को अपना निशाना बनाया। सीताराम के मुताबिक वह अपने परिवार के घर के अंदर सो रहा था। इसी बीच चोर उसके घर घुस गए। चोरों ने घटना को इस तरह से अंजाम दिया कि घर में सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोर उनके घर से 50 हजार की नकदी और तीन तोले सोना चुरा ले गए। परिवार के लोग सोमवार की सुबह उठे और घर में बिखरा हुआ सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने नकदी और सोने को संभाला तो वे वहां से गायब मिले। इसके बाद चोरों ने किकराल सिवानी मार्ग पर स्थित पूर्व जिला पार्षद एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश बेनीवाल की खल फैक्ट्री को अपना निशाना बनाया। यहां चोरों ने पहले फैक्ट्री की बिजली की लाईन काट दी और बाद में वहां रखे गए बिजली के ट्रांसफार्मर का तेल सहित सारा सामान निकाल लिया और फरार हो गए।
कैपरी पहने युवक हुआ कैमरे में कैद
चोरी के दौरान नंगे बदन और कैपरी पहने हुए एक युवक वारदात के दौरान पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस के मुताबिक इसी युवक की तस्वीर गांव ढाणी मिरान में भी चोरी के दौरान एक कैमरे से मिली है। सिवानी और ढाणी हुणात के बाद इस युवक ने वहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों स्थानों पर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस सोमवार को दोनों स्थानों पर पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
जल्द करेंगे खुलासा-थाना प्रभारी
इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने चोरी की दोनों घटनाओं का जायजा लेने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से एक युवक की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उन्हें चोरीशुदा सामान सहित गिरफ्तार कर लिया जाएगा।