{"_id":"5b64afa14f1c1b0c718b7b18","slug":"141533325217-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े युवक से बाईक सवार युवकों ने मोबाईल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े युवक से बाईक सवार युवकों ने मोबाईल छीना
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। ढाणी प्रेम नगर के बस अड्डे पर बस की इंतजार में खड़े युवक से गुरुवार को बाइक सवार 2 युवकों द्वारा मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने इस संबंध में ढाणी प्रेम नगर निवासी राजकरण की शिकायत पर वार्ड 3 निवासी आकाश व वार्ड 5 निवासी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुराना बस अड्डा चौकी में दी शिकायत में गांव ढाणी प्रेम नगर निवासी राजकरण ने कहा है कि वह गांव के बस अड्डे पर खड़ा था। इस दौरान उसके हाथ में मोबाइल फोन था तभी बाइक पर सवार 2 युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया व बरवाला की तरफ फरार हो गए। इस दौरान राजकरण ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राजकरण ने दोनों युवकों की पहचान शहर के वार्ड 5 के रहने वाले संदीप व वार्ड 3 के रहने वाले आकाश के रूप में की व मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपितों को काबू कर लिया। जांच अधिकारी फलेल सिंह ने बताया कि आरोपितों से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है व वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।