फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वायदा कारोबार की नामी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत सीएम विंडो पर

वायदा कारोबार की नामी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत सीएम विंडो पर

Fri, 20 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
वायदा कारोबार की नामी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत सीएम विंडो पर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। वायदा कारोबार की नामी कंपनी के नाम पर हिसार में खाता खुलवा कर फर्जीवाड़ा करने मामला सामने आया है। सीएम विंडो में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस इस कंपनी के रिकार्ड से लेकर पैसे के लेन-देन का रिकार्ड खंगालने में जुटी है।

मुख्यमंत्री के नाम दी शिकायत में गांव हरिकोट निवासी राममेहर सिंह, अशोक कुमार के अनुसार कैमरी रोड पर वायदा कारोबार करने वाले व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वायदा कारोबार की बड़ी कंपनी के नाम पर उनसे 35 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। अशोक कुमार के अनुसार जब उन्होंने संबंधित व्यक्ति से अपने पैसे वापस मांगे तो वह लंबे समय तक टालता रहा। कभी नोटबंदी तो कभी बाजार में मंदी के नाम पर वह इन दोनों भाईयों को टरकाता रहा। बाद में अशोक व राममेहर ने इस कंपनी की वेबसाइट से फोन नंबर लेकर कंपनी के अधिकारियों से अपने पैसों की बात की तो उन्हें पता चला कि हिसार में उनका कोई कार्यालय ही नहीं है । साथ ही शिकायतकर्ता भाईयों का इस कंपनी में कभी कोई खाता खुला ही नहीं है। दोनों भाईयों के खातों से कंपनी के नाम की कंपनी के खाते में लाखों का लेन-देन स्पष्ट रुप से दिख रहा है। शहर में तीस से अधिक लोगों से मोटा लेन-देन हुआ है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने कंपनी के नाम से बैंक में खाता खुलवाया हुआ है। जिले में कही भी पंजीकृत नहीं है। यह नाम जयपुर की एक सोसायटी का है। जिसे हिसार में गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। जयपुर की इस फर्म ने भी अपनी शिकायत जयपुर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed