फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अस्पताल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत,डाक्टर पर गलत ओप्रेशन करने का आरोप---

अस्पताल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत,डाक्टर पर गलत ओप्रेशन करने का आरोप---

Sat, 16 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत,डाक्टर पर गलत ओप्रेशन करने का आरोप---
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आदमपुर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण डाक्टर पर गलत ऑपरेशन करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बच्चे के पिता के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है।

बच्चे के पिता फतेहाबाद के गांव ढांढ निवासी सीताराम ने बताया कि उसके बेटे दीपांशु को पेट मेें कुछ दिक्कत हुई तो वो उसे सोमवार को आदमपुर के एक सर्जिकल अस्पताल में लेकर गये । अस्पताल में डाक्टर ने उनको बताया कि बच्चे को हार्निया की दिक्कत है इसलिए बच्चे का छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ेगा। पिता के अनुसार बच्चे का ऑपरेशन शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद डाक्टर ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही है इसलिए आप इसे जल्दी से हिसार ले जाए। इसके बाद बच्चे को हिसार के निजी अस्पताल में तीन दिन तक दाखिल रखा गया। बच्चे की हालत के बारे में पूछने पर डाक्टर्स यही बोलते रहे की वह ठीक है जल्द ही डिस्चार्ज कर देेंगे । इस दौरान उनको बच्चे से मिलने भी नही दिया गया सिर्फ आईसीयू के बाहर से बच्चे को दिखा देते । शुक्रवार दोपहर को डार्क्टस ने उनको बोला कि आपके बच्चे की हालत अचानक से खराब हो गई है हमारे पास ईलाज की मशीन नही है इसलिए आप इसे दूसरे अस्पताल में ले जाए । जब वो बच्चे को दूसरे निजी अस्पताल में लेकर गये तो डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आरोप अनुसार आदमपुर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डाक्टर ने बच्चे की फेफड़े वाली नस काट दी जिससे उसने सांस लेना बंद कर दिया था। बच्चे की मौत के बाद परिजन उपायुक्त से मिले तब पुलिस ने डाक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया। देर रात तक बच्चे का पोस्टमार्टम नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed