फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑब्जर्वेशन होम में झगड़ा

ऑब्जर्वेशन होम में झगड़ा

Fri, 30 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
ऑब्जर्वेशन होम में झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेशन होम में वीरवार सुबह 10 बजे झगड़ा हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने मुश्किल से बीच-बचाव कराया। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन बाल बंदी घायल हो गए। उनका सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। सदर थाना पुलिस ने घायल बाल बंदियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान के राजगढ़ शहर के 17 साल के एक बंदी ने सिविल अस्पताल में बताया कि ऑब्जर्वेशन होम की बैरक नंबर दो में उस समेत 19 बाल बंदी हैं। उसने बताया कि सुबह 10 बजे वह और रोहतक निवासी 17-17 साल के उसके दो साथी बैरक में बैठे थे। उन पर हत्या के मामले विचाराधीन हैं। तभी छह-सात अन्य बंदियों ने इकट्ठे होकर हम तीनों पर हमला बोल दिया। उन्होंने हमसे जमकर मारपीट की और हमलावरों ने मुझ पर कैरम बोर्ड से हमला कर दिया। इससे मेरा सिर फूट गया और खून बहने लगा। इस हमले में उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई। इस हमले में वे तीनों घायल हो गए। बाल बंदी ने बताया कि हमारी हमलावरों से कोई बात नहीं हुई। हमलावरों ने अचानक हम पर हमला बोल दिया। सुरक्षाकर्मियों ने शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचकर घायल बंदियों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में कराया गया। सदर थाने के हेड कांस्टेबल रवींद्र कुमार ने सूचना मिलने पर ऑब्जर्वेशन में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा कर्मियों और बैरक में बंद अन्य बंदियों से पूछताछ की। घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed