फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जेल वार्डर छेड़छाड़

जेल वार्डर छेड़छाड़

Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जेल वार्डर छेड़छाड़
हिसार। सेंट्रल जेल वन में दो महीने पहले कैदी पति से मिलने आई एक महिला के साथ एक जेल वार्डर ने छेड़छाड़ की थी। सिविल लाइन पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेल वार्डर हरिकेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव की 30 साल की महिला ने सेशन जज को शिकायत दी कि उसका पति हत्या के एक मुकदमे में सेंट्रल जेल वन में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह 30 जनवरी को उनकी पेरोल के संबंध में सेंट्रल जेल परिसर में मुलाकात करने पहुंची थी। उस दिन उसके पति को जेल से नहीं छोड़ा गया। वह अगले दिन जेल परिसर में पहुंची। वह मुलाकात के लिए इंतजार करने लगी। तभी एक आदमी आया और बोला कि आज सरकारी छुट्टी है, मुलाकात नहीं होगी। फिर वह आदमी वहीं खड़ा रहा और छेड़छाड़ करने लगा। वह शर्मिंदा होकर चली गई। उसने एक फरवरी को जेल में मुलाकात कर पति को आपबीती बताई थी। पति ने जेल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला बाद में जेल परिसर में आई तो छेड़छाड़ करने वाला वार्डर हरिकेश वर्दी में तैनात था। महिला ने उसे पहचान लिया। उसने उसकी शिकायत सेशन जज से कर दी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed