फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चीनी दूतावास नंबर की कार प्रकरण में रोहतक के कांग्रेस नेता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

चीनी दूतावास नंबर की कार प्रकरण में रोहतक के कांग्रेस नेता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चीनी दूतावास नंबर की कार प्रकरण में रोहतक के कांग्रेस नेता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने चीनी दूतावास के नंबर वाली कार रखने पर रोहतक निवासी कांग्रेस नेता अभिमन्यु जांगड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली पहुंची पुलिस की टीम वीरवार को लौट आई है। पुलिस ने वहां चीनी दूतावास में संपर्क किया तो बताया गया कि कार ऑक्शन में छोड़ी गई थी। रिकॉर्ड जांच कर कार खरीदार के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस दिल्ली के लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में कार विक्रेता सुरेंद्र सेठी के घर पहुंची और उसकी पत्नी और बेटी के बयान दर्ज किए। सेठी की पत्नी कंवलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके पति की सितंबर 2014 में मौत हो चुकी है। वह कार खरीद-बेच का धंधा करते थे। हमें नहीं पता उन्होंने कार किसको बेची थी। रोहतक के कांग्रेस नेता अभिमन्यु जांगड़ा उनके पति के दोस्त थे और वह उनके घर आते-जाते रहते थे। सिविल लाइन एसएचओ मनदीप सांगवान ने बताया कि कानूनी राय लेकर रोहतक के अभिमन्यु के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed