{"_id":"597b87214f1c1baf468b4906","slug":"141501267745-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिख बेहोशी का इंजेक्शन लगा की खुदकुशी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट लिख बेहोशी का इंजेक्शन लगा की खुदकुशी, केस दर्ज
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिख बेहोशी का इंजेक्शन लगा की खुदकुशी, केस दर्ज
हिसार।
फतेहाबाद जिले के गांव पिरथला के 20 वर्षीय रवि कुमार ने वीरवार रात सुसाइड नोट लिखकर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। वह जिंदल चौक के पास एक अस्पताल में ओटी असिस्टेंट था। सिविल लाइन पुलिस ने एक नामजद व अन्य के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
रवि कुमार ने वीरवार रात को जिंदल चौक के पास एक अस्पताल के चेंजिंग रूम में बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर खुदकुुुशी कर ली। पुलिस की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में ले लिया।
यह लिखा सूसाइड नोट में
पुलिस ने मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि न्यू मॉडल टाउन का तरुण उसे धमकाकर गया था। वह एक बार तो एक आदमी और दूसरी बार दो आदमियों के साथ उसके कमरे में आया था। वह उसे धमकाता था और झगड़ा करता था। उसके डर के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। युवक अविवाहित था। शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में किया गया। सिविल लाइन के एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई विक्रम के बयान के आधार पर न्यू मॉडल टाउन के तरुण और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भिवानी के एएसआई की हार्ट अटैक से मौत
हिसार। नई पुलिस लाइन में तैनात भिवानी के गांव मानहेरू निवासी एएसआई 47 वर्षीय नरेश कुमार की एक निजी अस्पताल में वीरवार शाम को मौत हो गई। उसे तबीयत खराब होने पर सुबह अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बताया जाता है हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी के एएसआई दिनेश कुमार की टीम ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया।
शिक्षिका का पर्स झपटने का आरोपी गिरफ्तार
हिसार। जीजेयू के पास स्कूटी सवार सुंदर नगर निवासी शिक्षिका अभिलाषा शर्मा का बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया था और फरार हो गए थे। इस छीना-झपटी में टीचर को चोट लगी थी। पर्स में 3000 रुपये और एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। वह नाबालिग है। सिटी थाना पुलिस ने इस बारे में एक मई को झपटमारी का केस दर्ज किया था। आरोपी का दूसरा साथी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।