फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कालीरावण के युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर की आत्महत्या

कालीरावण के युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 06 May 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कालीरावण के युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। कालीरावण गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विनोद ने अपनी ससुराल सातरोड़ में रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के साले विकास ने बताया कि विनोद सातरोड़ में ही उनके दूसरे मकान में रहता था, जो उनके मकान से थोड़ा दूर था। रविवार सुबह उसकी भाभी जब चाय लेकर विनोद के कमरे में गई तो उसे कमरे में छत के गार्डर में फंदे पर विनोद को झूलते देखा। उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी और परिजनों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से उतारकर विनोद को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने विकास के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पत्नी गई थी शादी में
पुलिस को दिए बयान में विकास ने बताया कि विनोद की पत्नी सिरसा के डिंग मंडी में एक शादी में गई हुई थी। उनके तीन बेटे हैं। विकास के अनुसार विनोद के साथ किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा नहीं था, लेकिन शनिवार को वह अपने कमरे में बैठ कर शराब पी रहा था। शाम को उसको खाना दिया गया तो उस समय भी वह शराब पी रहा था। सुबह उसके पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई। विनोद नगर निगम में ठेके पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed